दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार को इटावा के सराय भूपत और जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के बीच करीब 5 इंच अप लाइन की पटरी टूटी मिली। इस वजह से शताब्दी समेत दर्जन भर ट्रेनों को रोकना पड़ा। पटरी टूटने की सूचना मिलते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे अफसरों ने टूटी रेल पटरी को जोड़ कर किया रुकी हुई ट्रेनों को रवाना।