फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टूटी यमुना पुल की रेलिंग, दे रही हादसे को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। यमुना पुल की रेलिंग पिछले कई महीनों से टूटी होने के बाद भी अभी तक इसको ठीक नहीं किया गया है। पुल की दोनों छोर की रेलिंग टूटी होने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इटावा ग्वालियर मार्ग टूटी रेलिंग से कभी भी कोई वाहन यमुना में समा सकता है। पिछले दो दिनों से सर्दी के साथ कोहरे का भी कहर बढ़ा है जिससे पुल पर आने जाने वाले वाहन सवारों को दूर से यह टूटी हुई रेलिंग दिखाई नहीं देती है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुल की रेलिंग को जल्द ठीक नहीं कराया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। धिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी मुकेश ठाकुर का कहना है कि यमुना पुल की रेलिंग बनवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसी माह पुल की रेलिंग के साथ अन्य मरम्मत कार्य भी पूरे करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें