शादी की अन्य रस्में रोक दी गईं। वर पक्ष ने आरोप लगाया कि वधू पक्ष ने पूर्व में तय की गई बातों के अनुसार स्वागत व विवाह की रस्म नहीं की है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी रजोल नागर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मारपीट की नौबत आने पर दोनों पक्षों को चौकी लाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ने अपने-अपने खर्च लौटाने की बात कही। दोनों के बीच लेन देन का समझौता होने के बाद वर पक्ष बैरंग लौट गया।