फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दूल्हे ने नशे में दीं गालियां, भड़की दुल्हन बोली- नहीं करूंगी इस शराबी लड़के से शादी, लौटी बरात

Sat, 11 Feb 2023 04:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में बराती-जनाती पक्ष में हुए विवाद के बाद दूल्हे ने नशे में गाली-गलौज की। भड़की दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी में शराब पीकर खाने और खाने की व्यवस्था में कमी निकालने पर बराती-जनाती पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट देख दूल्हे ने नशे में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। दूल्हे को नशे में देख कर दुल्हन के रूप में सजी बैठी लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला नागर निवासी कमलेश की पुत्री पूजा का विवाह खीरी जिले के पसिगवां थाना क्षेत्र के तहत गांव नयागांव निवासी आशीष पुत्र कमलेश के साथ तय हुआ था। नौ फरवरी की रात निश्चित तिथि पर बरात पहुंच गई। द्वारचार के बाद खाने के दौरान एक बराती दीपू ने खाने के इंतजाम न होने को लेकर टिप्पणी कर दी। वधु पक्ष ने सफाई देनी चाही तो नशे की हालत में दीपू ने सभी को गाली देनी शुरू कर दी। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। ये सब देख कर मंडप पर बैठा दूल्हा उठ खड़ा हुआ। दूल्हा बना आशीष भी लगातार गालियां देने लगा।

दूल्हे को नशे में देख कर दुल्हन भी भड़क गई और उसने शराबी लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। जनाती-बराती पक्ष में मारपीट की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मोहल्ले के संभ्रांत लोगों की लाख कोशिशों के बावजूद दोनों पक्ष एक दूसरे से रिश्ता जोड़ने पर तैयार नहीं हुए। आखिरकार शादी के खर्चे की वापसी तय कर सुलहनामा लिखने के बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया और बरात बिना दुल्हन के ही वापस हो गई। 
विज्ञापन

नशे में धुत बाराती दीपू ने बिगाड़ा खेल
बरात में आए एक नशेड़ी ने सारा खेल बिगाड़ कर रख दिया। दीपू ने बैठ कर खाना खिलाने की पुरानी व्यवस्था पर न केवल एतराज किया, बल्कि दुल्हन के रिश्तेदारों को जानकर गालियां दीं। समझाने के बावजूद उसकी जुबान बंद नहीं हुई, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पालेबंदी हुई। बिना दुल्हन के ही बरात वापल लौट गई। जनाती-बराती पक्ष के कई लोग दीपू की भूमिका की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें