फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी परीक्षा में सेंधमारी: एसटीएफ ने गिरोह का किया पर्दाफाश, दो-दो लाख रुपये में करते थे डील

Thu, 21 Jul 2022 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में एसटीएफ ने परीक्षा में सेंधमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह बिहार के नालंदा का है। गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो सरगना पकड़ से दूर हैं। गिरोह 2-2 लाख रुपये में डील करता था।
 
विज्ञापन
पकड़े गए गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ की कानपुर यूनिट ने मंगलवार को एसएससी परीक्षा में सेंधमारी करने आए गिरोह का राजफाश कर छह आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में दो अभ्यर्थी, तीन सॉल्वर व एक गिरोह का सदस्य है। सभी आरोपी बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। एसटीएफ ने रावतपुर थाने में सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करने व सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज उन्हें जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


एसटीएफ इंस्पेक्टर लान सिंह ने बताया कि इनपुट मिला था कि 19 जुलाई को रावतपुर में स्थित अनजिप टेक्नोलॉजी सेंटर में होने वाली एसएससी की मल्टी टास्किंग सर्विस (एमटीएस) पद की परीक्षा में सॉल्वर गैंग शामिल होने वाला है। इस दौरान बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में पता चला कि अभ्यर्थी आरपी कुमार की जगह सॉल्वर सुमन कुमार, अभ्यर्थी इंद्रजीत सिन्हा की जगह पर सॉल्वर अमरेंद्र कुमार परीक्षा देने वाले थे। उनके साथ एक अतिरिक्त सॉल्वर अमरजीत भी आया था। वहीं गिरोह को कॉर्डिनेट करने वाला सतीश भी परीक्षा केंद्र के पास ही मौजूद था। इन सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
  • आरपी कुमार, नूरसराय नालंदा, बिहार
  • सुमन कुमार, मोहनपुर नालंदा, बिहार
  • सतीश कुमार, हरनौत नालंदा, बिहार 
  • अमरजीत कुमार, रजौली नालंदा, बिहार
  • इंद्रजीत सिन्हा, सिलाव नालंदा, बिहार
  • अमरेंद्र कुमार, नूरसराय नालंदा, बिहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें