हरदोई जिले में शुक्रवार को रजबहे में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक डूब गया। इस घटना से क्षेत्र में पड़कंप मत गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश जारी है। यह घटना सुरसा थाना क्षेत्र की है। ग्राम रामपुर मजरा के उमरापुर निवासी रितेश पाल डूबा है।