मृतक की शादी हरदोई निवासी सोनी के साथ हुई थी, लेकिन पिछले तीन साल से दोनों अलग ही रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
शव के पास मिला सीरिंज और माचिस
होटल कारीगर के शव के पास सिरिंज व माचिस भी पड़ी हुई थी। इससे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोग इस मौत को नशेबाजी से भी जोड़कर देख रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।