फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुएं में मिला कई दिन पुराना युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर के रूमा में रविवार शाम पुराने कुएं में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण ग्रामीणों ने हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव पर काले रंग का लोअर और शर्ट थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें