फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नर्वल थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मंगलवार देर रात प्रदीप (23) का शव घर के बाहर लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के अनुसार परिजन से पूछताछ में पता चला कि प्रदीप शराब का लती था ऐसे में मामला आत्महत्या का भी हो सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतक के पिता सुंदरलाल ने बताया कि प्रदीप गुजरात में नौकरी करता था। दो माह पहले घर लौटा था। मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में घर आया। इसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह बिना बताए चला गया था। बड़ा भाई प्रवीन जब घर के पीछे गया तो प्रदीप का शव शर्ट से बनाए गए फंदे से लटका पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें