कानपुर। दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाली बहन के घर घूमकर लौट रहे सर्राफ अभिनेश कुमार गुप्ता (31) का शव शनिवार को संदिग्ध हालात में गोविंदपुरी स्टेशन के आउटर रेलवे ट्रैक किनारे मिला। परिजन ने छठ पूजा पर्व के चलते ट्रेन में भीड़ की धक्कामुक्की से गिरने की आशंका जताई है। मूलरूप से बलिया के सुखपुरा के जीरा बस्ती, नई बस्ती निवासी अभिनेश अपने पिता जगदीश के साथ ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। परिवार में भाई अमित, मां मीना देवी हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे चाचा राजकुमार ने बताया कि 10 नवंबर को अभिनेश बहन सरिता के यहां नजफगढ़ घूमने गया था। वहां से 13 नवंबर को घर लौट रहा था तभी गोविंदपुरी स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरना बताया जा रहा है। संवाद