इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को संपन्न करवाई गई। दोनों पालियों में कराई गई परीक्षा में कुल 103 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। प्रथम पाली में 907 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 855 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस बीच 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1667 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1616 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस बीच 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 103 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में डीआईओएस मनोज कुमार ने नकल पर प्रभावी रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम, मॉनीटरिंग रूम में बैठकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को देखा।