जावेद विदेश (जॉर्डन) में नौकरी करते हैं। निकाह के एक माह बाद वह जॉर्डन चले गए थे। उन्होंने बताया कि उसकी बुआ समसुननिशा निवासी बांगरमऊ ने बताता कि कहकसा शनिवार को देवर के साथ शाम छह बजे उनके पास से निकली है।
रविवार को सुबह जावेद ने फोन से बताया कि कहकशा व नौखेज घर नहीं आए हैं। उन्हें तलाश करो। मृतका के पिता कर्नाटक में काम करते हैं। मृतका सात बहन एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। कहकशा की मौत से माँ फरजाना सहित भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही देवर पर शक किया जा रहा है। सीओ मायाराय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवर नौखेज की तलाश के साथ सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।