कानपुर देहात। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। नोएडा के जीडीएक्स ग्रुप के सहयोग सहयोग से जिले की दस ब्लॉकों अलग-अलग दिन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेला 27 अक्तूबर से 6 नवंबर तक सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। इन मेलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण तथा 18 से 45 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक के तहत ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम होना अनिवार्य है। बताया कि सरवनखेड़ा में 27 अक्तूबर, मलासा में 28 अक्तूबर, राजपुर में 30 अक्तूबर, संदलपुर में 31 और डेरापुर में 2 नवंबर को मेला लगेगा। इसके अलावा झींझक में 3 नवंबर, मैथा में चार नवंबर, अकबरपुर में पांच नवंबर और रसूलाबाद में छह नवंबर को मेला आयोजित किया जाना है। मेले में भाग लेने वाले युवाओं को अपने साथ आधार कार्ड, सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। (संवाद)