दोनों के बीच दशक से है साझेदारी
भाजपा संयोजक का दवा व्यवसाय है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार सिंह और गोपी कृष्ण शुक्ला की एक दशक से पार्टनरशिप में यह व्यवसाय कर रहे हैं। इस दौरान रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस क्षुब्ध होकर अशोक सिंह ने यह कदम उठाया है।
मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत आती है, तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की गई है। -संजय कुमार पांडे, शहर कोतवाल