कानपुर। भाजपा दक्षिण की ओर से 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिवराम सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जागरूक करेंगे। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, पवन दीक्षित, संजीव बेरी, अनिल पाल, विक्की मूरजानी, अंकुर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पप्पू पंडित आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)