कानपुर। गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के लिए भाजपा उत्तर इकाई की ओर से पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में वार रूम बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि इसके जरिये एसआईआर अभियान पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि यदि उत्तर क्षेत्र यानि आर्यनगर, सीसामऊ, गोविंदनगर, कल्याणपुर क्षेत्र के किसी भी बूथ का बीएलए 2 किसी भी सहायता के लिए कॉल करता है तो उसकी सूचना को तुरंत रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें तत्काल सूचित करना होगा। इसके लिए वाररूम योद्धा बनाए गए हैं। यह योद्धा प्रत्येक मंडल, वार्ड और प्रत्येक बूथ के बीएलए 2 से संपर्क में लगातार रहेंगे। वाररूम सुबह 10 से पांच बजे तक रोजाना सक्रिय रहेगा। बैठक में अनुराग शर्मा, आकाश शुक्ला,सतेंद्र नाथ पांडेय,रोहित साहू,प्रशांत त्रिपाठी,सुनीता गौड़,विधि राजपाल रामकुमार सिंह, प्रभाकर अवस्थी सहित कई माैजूद रहे। (ब्यूरो)