कानपुर। बिल्हाैर में मिले गोवंश के अवशेषों के बाद उठे विरोध को लेकर शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस आयुक्त की बैठक आयुक्त कार्यालय में हुई। इस दाैरान भाजपाइयों ने पुलिस की ओर से आरोपी के पास लाइसेंस होने की जिस बात को अधिक तवज्जो दी जा रही है भाजपा पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। कहा कि लाइसेंस होने से ही आरोपी का जुर्म खत्म नहीं हो जाता है। कहा कि जो भी पशु मरता है तो पहले उसका पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था है। उसके बाद ही उसके निस्तारण की व्यवस्था है। इसी तरह लोगों की शिकायतें सुनने में पुलिस की हीलाहवाली को लेकर भी पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से भाजपाइयों ने शिकायत किया। शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक के लिए भी कहा गया। इस दाैरान पुलिस आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि शहर में जो भी लोग अनैतिक कार्यों में लिप्त हैं ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस को जरूर दी जाए। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाशपाल, जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण उपेंद्र पासवान, विहिप अध्यक्ष राजीव महाना, राजू पोरवाल आदि माैजूद रहे।