प्रीतम बोले- पदाधिकारियों ने उन्हें टिकट न देकर गलत किया
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें टिकट न देकर गलत किया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि टिकट देने का कामा एक व्यक्ति का नहीं होता है। पदाधिकारी सामूहिक रूप से एक पैनल के तहत निर्णय लेते हैं।
जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी
अंतिम मोहर प्रदेश अध्यक्ष की लगती है। आरोप बेबुनियाद है। कार्यकर्ता को समझाया जा रहा है। वैसे पार्टी विरोधी गतिविधियां ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बता दें कि टिकट न मिलने से नाराज प्रीतम ने तिंदवारी कस्बा बाजार में बुधवार को अपना सिर मुंडवाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।