फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बदलने की साजिश कर रही भाजपा : नरेंद्र

Sun, 04 Oct 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बल्हारामऊ में समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग अन्याय झेलने को मजबूर है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित तबके को उनके मूल अधिकारों से दूर किया जा रहा है। जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से संघर्ष कर रही है। यहां अब्दुल करीम, पतराव, एल. सविता, रोहित यादव, भोला, सुनील पटेल, पप्पू कठेरिया, रामदास कटियार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें