फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईसीयू में मनाया न्यूरो के रोगी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के एनेस्थीशिया आईसीयू में ढाई वर्ष से भर्ती 16 वर्षीय आर्यन का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। यहां डॉक्टर और स्टाफ केक और उपहार लेकर आए। इस पर आर्यन के चेहरे पर खुशी नजर आई तो उसकी दोनों बहनों अपूर्वा और शुभांगी, पिता अरविंद कुमार की आंखें भर गईं। किसी ने रोगी को टैडी दिया तो कोई फूल लेकर आया। उसने पिज्जा खाने की फरमाइश की जिसे डॉक्टरों ने पूरा किया। विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि रोगी ब्रेन और रीढ़ की हड्डी के जुड़ाव वाले भाग सीवी जंक्शन की समस्या से जूझ रहा है। उसे ढाई वर्ष पहले भर्ती कराया गया था। उसे 24 घंटे वेंटिलेटर पर रखते थे, धीरे-धीरे वेंटिलेटर हटाना शुरू किया। वेंटिलेटर पर होने के चलते उसे साइकोसिस तनाव और भ्रम जैसी स्थिति भी हो रही थी। अब सिर्फ दो घंटे सोते समय ही उसे वेंटिलेटर पर रखते हैं क्योंकि गहरी नींद में वह सांस लेना भूल जाता है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें