यूपी के उन्नाव जिले में एसटीएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो पक्षी तस्कर किये हैं। इन तस्करों को नवाबगंज टोल प्लाजा के पास से गुरुवार रात करीब 10:30 बजे दबोचा गया। इनके पास से बड़ी मात्रा में तीतर व सुर्खाब पक्षी मिले हैं। इनमें से 20 तीतर मृत पाए गए। वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। तस्कर याकूब व प्रशान्त सविता बाबू पुरवा कानपुर के निवासी है।