फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक, भीतरगांव में जिंदा कौवों को जलाकर दफनाया

Sun, 10 Jan 2021 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेतों में पड़े कौवों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर के भीतरगांव विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावतपुर चैधरियान के मजरा गहोलिनपुरवा गांव में शनिवार को मृत मिले 20 से अधिक कौवों को रविवार को जलाकर दफना दिया गया। पास में मिले कई बेहोश कौवों को भी जिंदा जला दिया गया।
विज्ञापन


गांव में यूकेलिप्टस के बगीचे में हजारों कौवे हैं। शनिवार को कौवों की मौत की सूचना के बाद रविवार को वन क्षेत्राधिकारी मूलचंद्र सिंह, वन दरोगा अरविंद कुशवाहा और भीतरगांव के पशु चिकित्साधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, डॉ. विवेक कुमार (सरसौल) की टीम गांव पहुंची और बेहोश व मृत कौवों को जलाकर गड्डा खुदवाकर दफना दिया। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि लोगों को मृत कौवों के नजदीक न जाने और जानवरों को भी दूर रखने की हिदायत दी है।

भीतरगांव-जहानाबाद सीमा पर 15 बोरियों में भरकर फेंकी मरी मुर्गियां
विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा और जहानाबाद (फतेहपुर) सीमा से निकले नाले में मृत मुर्गियों को 15 बोरियों में भरकर शनिवार रात को कोई फेंक गया। सुबह कुत्ते और सियार बोरियां फाड़कर उसमें भरी मुर्गियां खाते और ले जाते देखे गए।
विज्ञापन


मुर्गियों से भरी कुछ बोरियां मौके पर पड़ी थीं। कुआंखेड़ा निवासी मनोज सचान, सुनीत सचान, सौरभ कुमार, बहादुर यादव ने बताया कि जिस नाले में मृत मुर्गियां फेंकी गई हैं, वह कानपुर सीमा से सौ मीटर दूर फतेहपुर सरहद पर आता है। पिछली कुछ रातों से यहां कोई बोरियों में मृत मुर्गियां आकर फेंक रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें