बिकरू कांड के आरोपियों पर चौबेपुर पुलिस ने गैंगस्टर की भी कार्रवाई की है। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रवि यादव की अदालत में चल रही है। गुरुवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष लोक अभियोजक अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि अदालत में सभी आरोपियों को जिला कारागार से तलब कर उन्हें केस डायरी की छाया प्रति उपलब्ध करा दी गई हैं। अब आरोप निर्धारण पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 मई की तारीख तय की है।