सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास कानपुर-औरैया नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह औरैया की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक मवेशी बचाने में बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।
औरैया जनपद के थाना बिधूना निवासी वेदांत (27) व नीतेश (32) बीएमडब्ल्यू बाइक से लखनऊ वापस घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब मदनपुर हाइवे पर पहुंचते ही उनकी बाइक के सामने अचानक से छुट्टा मवेशी आ गया। जिसे बचाने में वह बेकाबू होकर सड़क पर गिर गए। बाइक काफी दूर तक फिसलते हुए चली गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। जहां से डॉ. पवन कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।