फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स और मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम गीजा रोड पर दूमीला शराब ठेके के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पर्स और मोबाइल छीन ले गए। थाने में ज्योति पत्नी ध्रुव सिंह निवासी नारायणपुर, थाना अछल्दा जनपद औरैया ने तहरीर दी। इसमें बताया कि वह अपने मौसेरे भाई गौरव निवासी नगला वर्मा जीत, थाना सैफई के साथ गोवेपुर बहन के घर से लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक, पर्स में 1000 रुपये नकद, मोबाइल फोन था। पर्स में सोने के कुंडल भी थे। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। सीओ रामवदन मौर्य और प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि किसी ने भी बदमाशों को पहचानने का दावा नहीं किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायती पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें