कानपुर। ढ़ोकहा गांव निवासी महेशचंद्र अपनी बहन पूनम के साथ बाइक से जयसिंहपुर गांव जा रहे थे। बिठूर के ओरियारा चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर की बाइक में पीछे से टक्कर हो गई। सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए। चालक डंपर छोड़कर भाग भाग निकला। पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। महेशचंद्र को हैलट रेफर किया गया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी। (संवाद)