कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के लिधौरी सिंहपुर निवासी विशाल राजपूत ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि शुक्रवार शाम सिंहपुर मैनावती मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बात कर रहा था तभी बाइक सवार दो युवक झपट्टा मार उसका मोबाइल छीनकर मंधना की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी के पुलिसकर्मी ने जानकारी ली।