कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र में गुरुवार की शाम जामू नहर पुल के पास बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में जामू गांव निवासी अमर सिंह (40) की माैत हो गई जबकि चाचा छैया घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे लोडर का ग्रामीणों ने पीछा किया तो चालक सीढ़ी रेलवे क्राॅसिंग के पास लोडर छोड़कर भाग गया। बिधनू इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)