कानपुर। शहर के खुले नाले हादसे के सबब बन रहे हैं। गल्लामंडी, नौबस्ता में सागरपुरी चौराहा पर रविवार रात बाइक सवार दो युवक खुले नाले में गिर गए। दोनों के चीखने पर आसपास के दुकानदार दौड़ पड़े। क्षेत्र के अनुराग, मोनू, राजू, छोटे व अन्य दुकानदारों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला। दोनों युवक बाल-बाल बचे। क्षेत्रीय दुकानदारों व निवासियों ने बताया कि काफी दिनों से नाला खुला है। शिकायत नगर से की गई लेकिन कोई ध्यान भी नहीं दे रहा है। इस कारण आए दिन वाहन सवार गिरते हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद