फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Tue, 09 Jul 2024 10:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कानपुर- इटावा हाईवे पर मूढ़ादेव के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

सिल्हरा निवासी जीत सिंह पाल का बेटा राजा पाल (19) सोमवार शाम को बाइक से हिम्मतपुर निवासी दोस्त आयुष (16) व दीपक (17) के साथ औरैया के अजीतमल एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से मंगलवार तड़के तीन बजे तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। कानपुर- इटावा हाईवे पर मूढ़ादेव स्थित एक ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे राजापाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आयुष व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया। वहां डॉ. अनीता शुक्ला ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर मृतक की मां रामदुलारी, भाई मोहन, सूरज, किशन, आनंद, राज व बहन दुर्गा रोती- बिलखती हुई मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें