फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पिता ने संदिग्ध हालत में मरने की दी है तहरीर, जांच शुरू

Thu, 10 Oct 2024 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया लगता है कि किसी मवेशी की सींग के सीने घुसने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मूधनपुर गांव के झूरी रैदास के पुत्र अंकित (25) की ससुराल हुसैनगंज के कैथ पुरवा में बाबूलाल रैदास के यहां है। परिजनों के मुताबिक बुधवार को शाम चार बजे अंकित अपनी पत्नी नीलू को लेकर बाइक से चाचा राकेश की बाइक में ससुराल कैथपुरवा गया था।

विज्ञापन

चाचा राकेश अंकित और उसकी पत्नी को ससुराल कैथपुरवा छोड़कर अपने गांव चंदेलन का पुरवा चले गए थे। बताते हैं कि रात में अंकित ससुराल से बाइक से भिटारी निमंत्रण में गया था।करीब 11 बजे निमंत्रण से लौटते समय कैथपुरवा गांव के किनारे किसी मवेशी से टकराकर अंकित की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक मृतक के छाती पर गंभीर चोट है। मृतक रीता और अनीता दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। चार साल पूर्व शादी हुई थी। मृतक चेन्नई में रहकर मजदूरी करता था। 15 दिन पहले ही गांव आया था। मृतक के एक साल का एक लड़का है। मृतक के पिता झूरी ने बेटे की संदिग्ध मौत होने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना पर मृतक की मां कमलेश देवी और पत्नी नीलू का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया लगता है कि किसी मवेशी की सींग के सीने घुसने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें