फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 14 May 2026 02:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के हरदुआ निवासी चांद बाबू ने बताया कि भाई शहजाद (36) पुत्र नूर मोहम्मद मंगलवार शाम को किसी काम से जालौन जनपद के कालपी गए थे। वहां से देर शाम को घर लौटने के दौरान झांसी-कानपुर हाईवे के कालपी ओवरब्रिज के पास उनको तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको हाईवे की एंबुलेंस से अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहां डॉ. ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर परिजन रोने लगे। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। घटना जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र में हुई है। मामले में कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें