फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बाइक सवार जीजा-साले माइनर में गिरे, साइफन में फंसा मिला शव, चचेरे भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

Thu, 19 Jan 2023 06:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात 10 बजे के करीब घटना हुई है, जिसमें जीजा-साले माइनर में गिर गए। गुरुवार  को चार किलो मीटर दूर दोही गांव में दोपहर में बहनोई का शव मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली के पास बाइक सवार जीजा, साले बुधवार रात मंगलपुर माइनर में जा गिरे। गुरुवार दोपहर बहनोई का शव दोही माइनर के साइफन में फंसा मिला। मृतक के परिजनों ने अधिक शराब पिलाकर कुछ लोगों पर घटना का अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। फफूंद थाना क्षेत्र के हज्जीप्रुवा निवासी शैलेंद्र(40) पुत्र जानकी प्रसाद की दिबियापुर थाना क्षेत्र के ढिकियापुर(कंचौसी बाजार) में ससुराल है।  बुधवार रात 10 बजे के करीब अपने साले अमित पुत्र प्रभुदयाल को लेकर बाइक से फफूंद के लिए निकला।
अमित के अनुसार जैसे ही दोनों जमौली गांव के पास मंगलपुर माइनर के पास पहुंचे। इसी बीच उनकी बाइक असंतुलित होकर माइनर में जा गिरी। किसी तरह अमित तो बाहर निकल आया, लेकिन शैलेंद्र पानी में चला गया। अमित ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

माइनर में शैलेंद्र की तलाश करते गोताखोर व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही रात में परिजन ग्रामीणों के साथ जमौली माइनर के पास पहुंचे और शैलेंद्र की खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी खोजबीन में लगी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दोही गांव में मिला शैलेंद्र का शव
सुबह सीओ औरैया प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। दोपहर 12 बजे के करीब दोही गांव के प्रधान राममिलन ने एक शव साइफन में फंसे होने की जानकारी दी। घटना स्थल से करीब चार किलो मीटर शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाला, तो मृतक शैलेंद्र निकला।

घटना स्थल पर मौजूद परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र अजमेर में कांच का कारोबारी है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

चचेरे भाई ने जताई अनहोनी की आशंका
मृतक के चचेरे भाई लालशाह पुत्र गंगाराम ने दिबियापुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि चचेरा भाई शैलेन्द्र अपनी ससुराल कंचौसी आया था। शाम सात बजे के बाद शैलेन्द्र का साला अमित व प्रदीप अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शैलेन्द्र को घुमाने ले गया था। आरोप है कि यहीं पर कुछ लोगों ने उसके भाई को शराब पिलाई।
विज्ञापन

उसकी बाइक ब्रह्मदेव मंदिर जमौली के पास माइनर में पड़ी मिली। उसने भाई के साथ साजिशन घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी दिबियापुर ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें