इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर छोटी फूफई के पास अनियंत्रित बाइक फिसलने से बाइक सवार दंपती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उमा देवी (50) रविवार देर शाम छोटी फूफई के पास ऑटो पकड़ने के लिए हाइवे पर जा रहीं थीं। तभी बकेवर की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, बाइक सवार दंपती विपिन (35) उनकी पत्नी रूबी (30), बेटा शिवा (09) भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। (संवाद)