फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली खंभे से बाइक टकराई, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा के भरथना ऊसराहार मार्ग पर बुधवार दोपहर अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर देहात के झींझक क्षेत्र अंतर्गत गांव खमेला निवासी राहुल (23) बाइक से भरथना थाना क्षेत्र के मंगूपुर गांव निवासी अपने मामा मलखान के घर आया था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सीएचसी के सामने भरथना- ऊसराहार मुख्य मार्ग लगे विद्युत पोल से टकरा गई। इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल के दोस्त धनराज ने बताया कि भरथना सीएचसी पर राहुल के मामा मलखान की पुत्रवधू ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसकी छुट्टी कराकर हम लोग घर जाने की तैयारी में थे, तभी राहुल किसी काम से बाजार गया और हादसा हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें