फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गल्ला व्यापारी की गुल्लक लेकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे

Sun, 21 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बन्नापुर में शनिवार दोपहर गल्ला व्यापारी से लाही का भाव पूछने के बहाने तीन बाइक सवार गुल्लक लेकर भाग निकले। व्यापारी ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की है। बन्नापुर निवासी वीरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि रसूलाबाद-शिवली मार्ग किनारे गल्ला की दुकान किए हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के करीब उनके पास बाइक से तीन युवक पहुंचे। युवकों ने लाही का भाव पूछा। उन्होंने लाही लेकर आने की बात कह काम व्यस्त हो गए। आरोप लगाया कि इसी बीच बाइक सवार लुटेरे दुकान में रखी गुल्लक उठाकर भाग निकले। व्यापारी ने बताया कि गुल्लक में करीब 30 हजार रुपये थे। व्यापारी के साथ हुई वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही लुटेरों की हुलिए पर उनकी तलाश शुरू की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें