जबकि गांव के ही राजू (45) पारस निगम (35) प्रदीप सिंह (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि इमलिया बुजुर्ग गांव के प्रधान जगभान अपनी कार से सरीला में स्थित लक्ष्मी देवी गेस्ट हाउस से शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार पुलिया से टकरा गई। प्रधान समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।