फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Road Accident: बांदा में बरात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर खाई में पलटीं, छह की मौत

Thu, 16 Feb 2023 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा जिले में गुरुवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ है। बरात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बांदा में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे का शिकार हुए लोग बरात से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई। दोनों वाहनों में सवार छह बरातियों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी।

विज्ञापन

वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है। घटना तिंदवारी थाना इलाके में सुबह चार बजे हुई। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में उमेश सिंह गौर, अभिनय सिंह, सुशील उर्फ भूरा, प्रभात पांडे, अतुल सिंह राजावत समेत छह लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें