फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फर्रुखाबाद में बड़ी सांप्रदायिक हिंसा की साजिश, मंदिर पर इकट्ठा हुई भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस

Sun, 17 Jul 2022 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कंपिल थाना क्षेत्र में बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ और पुलिस फोर्स तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन
सीओ सोहराब आलम से घटना की जानकारी लेते एसडीएम संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में रविवार को धार्मिक तनाव की स्थिति बन गई। दरअसल, गांव वहवलपुर में गुरु पूर्णिमा को काली की शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के बच्चों ने काली के खप्पर में पानी और मोहरम फेंक दी। 

विज्ञापन

इस मामले में दूसरे दिन हुई पंचायत के बाद मामला रफा दफा हो गया था। रविवार को आसपास के गांव के करीब पांच सैकड़ों लोगों की भीड़ गांव के मंदिर पर एकत्रित हो गई। इसकी सूचना दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर एसडीएम संजय कुमार, सीओ सोहराब आलम, कंपिल, कायमगंज व शमशाबाद थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। 
वहीं, बवाल की आशंका पर पुलिस लाइन का फोर्स और पीएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें