सीओ नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि तहसीलदार सत्यप्रकाश और आरटीओ बांदा के साथ रात में अभियान चलाकर 37 ट्रकों को पकड़कर गिरवां थाने में सीज किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कुछ ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गए। इससे उनके प्रपत्रों की जांच नहीं हो पाई है।
एमपी की खदानों में सन्नाटा
ट्रकों को पकड़े जाने की यूपी प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप है। एमपी की रामपुर, श्रृंगारपुर, कदैला, आदि गांवों की बालू खदानों में सन्नाटा पसर गया है। इतने अधिक ट्रक एक साथ पकड़े जाने के बाद गिरवां थाने में इन्हें खड़ा करने के जगह नहीं मिली।
इस वजह से इन्हें सड़क के एक ओर लंबी लाइन में खड़ा करा दिया। ट्रकों की लाइन लंबी होने से सुबह गिरवां क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि परिवहन, बिक्री व खनन विभाग को सूचना देकर नियमानुसार सीज ट्रकों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।