कोविड सेंटर में निरहुआ के साथ लैब टेक्नीशियन
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्म अभिनेता निरहुआ ने बांदा जिला अस्पताल के कोविड सेंटर में कोरोना जांच कराई। उनकी टीम के अन्य सात सदस्यों ने भी एंटीजेन कोविड टेस्ट कराया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। निरहुआ यहां भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग के लिए आए हैं। कई दिनों से यहां गांवों में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।