फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भिठौरा ने कालेश्वर गढिया को नौ विकेट से हराया

Tue, 21 May 2024 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चंबल संग्रहालय की ओर से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग सीजन-3 के चौथे दिन कालेश्वर गढ़िया और भिठौरा टीम के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

भिठौरा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कालेश्वर गढ़िया टीम ने निर्धारित 12 ओवर भी नहीं खेल पाई और 10 ओवर में पूरी टीम महज 44 रन बना पाई। कालेश्वर गढ़िया के खिलाड़ी अमित ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। जवाब में उतरी भिठौरा टीम ने तीन ओवर में एक विकेट के नुकसान से 45 रन बनाकर जीत हासिल की। भिठौरा टीम के खिलाड़ी अभिमन्यु ने नाबाद 42 रन बनाए। और मैन ऑफ द मैच चुने गए। ट्राफी प्रेम सिंह परिहार ने दी। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जालौन, इटावा और भिंड की टीमें भाग ले रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें