कानपुर। परेड चौराहे से गुजर रहे बारावफात जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लात-घूसें और बेल्टें चलीं। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सभी को शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में कुछ युवक परेड चौराहे पर बीच सड़क पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। एक दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्टें चलाते हैं। वहीं कुछ लोग बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रहे है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि जुलूस के दौरान दो पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई थी। फिलहाल दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। (संवाद)