फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कल 19 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को 19 परीक्षा केंद्रों पर होगी। 168 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुक्रवार को बैठक हुई। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विवि करा रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिला समन्वयक एडीएम वित्त ने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र, नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. बीपी सिंह ने अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें