कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर कछार गांव में रास्ते में मवेशी बांधने का विरोध करने पर युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। देवेंद्र ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि घर से कुछ मीटर पहले पड़ोसी ने रास्ते पर मवेशी बांध रखे थे। मवेशी हटाने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर हरिप्रसाद, श्यामसुंदर, गणेश, अजीत, रोहित, राहुल, आकाश, गणेश, शंकर, हिमांशु, लोकनाथ और अनुराग ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)