कानपुर। चकेरी के सनिगवां में नशेबाजी का विरोध करने पर युवक को पीट दिया। पीड़ित में तीन हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाकर चकेरी थाने में शिकायत की है।
सनिगवां रोड निवासी नितिन सविता के मुताबिक शनिवार की रात को वह बाइक से घर लौट रहे थे। इलाके का एक युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर नशेबाजी कर रहा था। विरोध किया तो गाली गलौज कर मारपीट की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।