वर पक्ष ने लूटपात का लगाया आरोप
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। दुल्हा पक्ष की तरफ से आए रवि गुप्ता निवासी रोहिणी दिल्ली ने लड़की पक्ष पर एक जंजीर व 50 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी।
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंचे पुलिस ने लूट के आरोप में गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं गांव की महिलाओं ने बरात में लुटाए गए कागज के नोट भी सौंपे। उधर दूसरी तरफ विवाद के बाद दुल्हा बिना शादी किए बरात लेकर वापस लौट गया। बगैर दुल्हन बरात लौटने से वधू पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया।
शादी के जोड़े में सजी दुल्हन ने लगाया जिंदगी बर्बाद करने का आरोप
बरात लौटने से दुल्हन के जोड़े में सजी युवती का रो-रोकर बुरा हाल था। युवती का कहना है कि उसके पिता ने उधार रुपए लेकर दुल्हा पक्ष के लोगों की हर मांग को पूरा किया। इसके बाद भी शादी न होने के कारण दूल्हा पक्ष के लोगों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। साथ ही पूरा परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया है।