उन्नाव के अनंतराम टोल प्लाजा और कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर तैनात फोर्स
- फोटो : amar ujala
कृषि कानूनों के विरोध में आज 17वें दिन आंदोलन जारी है। अपने आंदोलन को गति देते हुए किसानों ने शनिवार को देशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का आह्वान किया है। इसके तहत कई टोल प्लाजा तो फ्री हो गए हैं, वहीं कई जगह पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। टोल पर कोई भी किसान नेता नहीं पहुंचा और न ही टोल फ्री हुआ। वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर लखनऊ-कानपुर हाइवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।