फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गाजे-बाजे के साथ बप्पा को दी विदाई

Thu, 24 Sep 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। ग्राम पंचायत कसमंडा में स्थापित गणेश प्रतिमा का बुधवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांव से डीजे के साथ गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। विसर्जन यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर रामगंगा नहर लालू पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। ग्रामीणों ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और आयोजन के सफल समापन पर खुशी जताई। यहां नरेश यादव, जयकुमार यादव, कश्मीर यादव, सुशील यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें