फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से चार दिन रहेंगे बंद बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 27 जनवरी को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इस तरह शनिवार से चार दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी संगठन पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा लागू करने की मांग कर रहे हैं। पीएनबी प्रोग्रेसिव इम्प्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन संजय त्रिवेदी ने बताया कि पीएनबी के अधिकारी व कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। शनिवार को चौथा शनिवार, 25 को रविवार और 26 को गणतंत्र दिवस के अवकाश के कारण बैंक पहले से ही बंद रहेंगे। ऐसे में 27 जनवरी की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें